By Aditi Singh abcnews.media 2 September 2025

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार 

अनार हेल्दी है लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। जानिए कौन-सी स्थितियों में अनार खाने से बचना चाहिए।

अनार ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है। लो BP वाले लोग इसे खाने से बचें वरना चक्कर और कमजोरी की समस्या बढ़ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

 जिन लोगों को अनार से एलर्जी होती है, उनके लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

एलर्जी वाले लोग

अनार में टैनिन अधिक होने से कब्ज की दिक्कत बढ़ सकती है। जिन्हें पहले से कब्ज है, उन्हें इसका सेवन सीमित करना चाहिए।

 कब्ज से पीड़ित लोग

सर्जरी से पहले अनार का सेवन ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पर असर डाल सकता है। इसलिए कम से कम 2 हफ्ते पहले इसे खाना बंद करें।

सर्जरी से पहले

ब्लड थिनर या ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले मरीजों के लिए अनार खतरनाक हो सकता है। इसका असर दवाओं पर पड़ सकता है।

कुछ दवाइयाँ लेने वाले मरीज

अनार पौष्टिक है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।