By Aditi Singh abcnews.media 26 July 2025
अस्थमा एक गंभीर सांस संबंधी रोग है, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स के सेवन से इसके लक्षणों में राहत मिल सकती है। जानिए कौन से मेवे फायदेमंद हैं।
बादाम में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और अस्थमा के अटैक से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
किशमिश फेफड़ों में सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो श्वसन क्रिया में सहायक होते हैं।
अंजीर बलगम निकालने में मदद करता है, जिससे श्वसन मार्ग साफ होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। यह फेफड़ों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
खजूर में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो फेफड़ों को पोषण देता है और ऊर्जा भी बढ़ाता है। यह अस्थमा रोगियों के लिए मददगार हो सकता है।