By Aditi Singh abcnews.media 3 July 2025
दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन सवाल ये है कि उसमें क्या मिलाना सही है – चीनी या नमक? चलिए जानते हैं
दही में चीनी मिलाकर खाने से ऊर्जा मिलती है और मूड अच्छा होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।
दही में नमक मिलाकर मठ्ठा या लस्सी पीना गर्मी में राहत देता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए नहीं।
हर व्यक्ति की सेहत अलग होती है। इसलिए दही में क्या मिलाना है ये आपकी सेहत पर निर्भर करता है – डायबिटीज, बीपी, पाचन या एनर्जी लेवल के अनुसार चुनें।
आयुर्वेद के अनुसार दही में नमक और चीनी एक साथ नहीं खाना चाहिए। यह अपाचन और शरीर में विषैले तत्व बढ़ा सकता है।
दही को स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए फलों या भुने जीरे का इस्तेमाल करें। सादा दही सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।
दही में चीनी या नमक – दोनों के फायदे हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी सेहत की ज़रूरतों पर निर्भर करता है। डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।