By Aditi Singh abcnews.media  22 September 2025

शारदीय नवरात्र में भूलकर भी ना करें ये 7 काम

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है।यह समय शुद्धता, भक्ति और अनुशासन का होता है। जानें वो काम जिन्हें इन 9 दिनों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

नवरात्र में केवल सात्विक भोजन का सेवन करें। मांस, मछली, अंडा, शराब का सेवन करने से पूजा का पुण्य कम हो जाता है।

इन दिनों में किसी से बहस, गाली-गलौच या झगड़ा करना अशुभ माना जाता है। शांत मन और मधुर वाणी से ही मां की कृपा प्राप्त होती है।

नवरात्रि के नौ दिनों में बाल कटवाना, शेव करना या नाखून काटना वर्जित माना जाता है।यह नियम पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी है।

नवरात्रि में लहसुन, प्याज और मसालेदार भोजन से परहेज करें। फलाहार, दूध और सात्विक आहार ही करें।

मां दुर्गा के सामने जलाई गई अखंड ज्योति को बुझने न दें। रोजाना समय पर पूजा और आरती करना आवश्यक है।

नवरात्र में भक्ति गीत, मंत्र जाप करें लेकिन तेज शोर-शराबा या डीजे से बचें। मन को सकारात्मक रखें और ध्यान व पूजा पर ध्यान दें।

नवरात्र आत्मशुद्धि का समय है। मन को शांत रखें और अच्छे कर्म करें।

सकारात्मक ऊर्जा पाएं, इन नियमों का पालन करने से घर में शांति, सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।