By Aditi Singh abcnews.media 26 August 2025

जानिए क्यों घट रहा है आपका वजन बिना वजह

अगर आप बिना किसी डाइटिंग, एक्सरसाइज या मेहनत के वजन तेजी से घटते देख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। यह कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

हाइपरथायरॉयडिज़्म में थायरॉयड हार्मोन ज़्यादा बनने लगता है। इससे शरीर की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है और भूख ज्यादा लगने के बावजूद वजन घटने लगता है।

थायरॉयड की समस्या

अगर ब्लड शुगर कंट्रोल में न हो तो शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज़ की बजाय फैट और मसल्स को तोड़ना शुरू कर देता है। यही वजह है कि डायबिटीज़ के मरीजों का वजन अचानक कम हो सकता है।

डायबिटीज़

कई तरह के कैंसर में शुरुआती लक्षणों में से एक है अचानक और लगातार वजन का घटना। शरीर भोजन से पोषण नहीं ले पाता और धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है।

कैंसर का खतरा

गैस्ट्रिक अल्सर, सीलिएक डिज़ीज़, क्रोहन डिज़ीज़ या आंतों के इंफेक्शन जैसी बीमारियों में खाना ठीक से पचता और अवशोषित नहीं हो पाता, जिससे वजन घटता है।

पाचन तंत्र की समस्या

डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं में भूख पर असर पड़ता है। लोग कम खाना खाते हैं या बिल्कुल भूख नहीं लगती, जिससे तेजी से वजन कम हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य

अगर 1-2 महीने में 4-5 किलो से ज्यादा वजन बिना वजह कम हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। सही जांच और इलाज से समय रहते बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।