By Aditi Singh abcnews.media 7  July 2025

बरसात में कपड़े जल्दी सुखाने के देसी जुगाड़

बरसात में कपड़े सुखाना सबसे बड़ा टास्क लगता है? अब नहीं! जानिए ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स जो मिनटों में काम करें।

गीले कपड़े को सूखे टॉवल में रोल करके फिर हल्के से दबाएं, एक्स्ट्रा पानी झट से बाहर निकल जाएगा।

टॉवल रोल ट्रिक

कपड़ों को हैंगर पर लटकाकर पंखे के ठीक नीचे टांग दें और पंखा ऑन करें, बिना धूप के भी तेजी से सूखेंगे, सूखने में समय बहुत कम लगेगा।

फैन + हैंगर

वॉशिंग मशीन के स्पिन मोड को 2 बार चलाएं, कपड़ों में बचा हुआ नमी भी बाहर निकल जाएगा

स्पिनिंग मशीन 

बहुत ज़रूरी कपड़े हों तो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें।कम गर्म हवा से कुछ ही मिनटों में सूखा सकते हैं, बस दूरी और हीट का ध्यान रखें।

हेयर ड्रायर

गीले कपड़े पर मोटा सूखा कपड़ा रखें और उस पर आयरन करें, नमी भाप बनकर उड़ जाएगी, तुरंत पहनने लायक

आयरन ट्रिक

जहाँ हल्की धूप या हवा आती हो, वहाँ कपड़े टांगें। ताज़ी हवा और प्राकृतिक रोशनी से जल्दी सूखते हैं।

खिड़की के पास सुखाएं

पतले कपड़े पहले सुखाएं, जगह छोड़कर टांगें और नमी से बचने के लिए वेंटिलेशन दें।