By Aditi Singh abcnews.media 1 October 2025
अनार खाने में जितना मज़ेदार है, उसे छीलना उतना ही मुश्किल। अब जानिए आसान तरीका।
ज्यादातर लोग अनार छीलने से कतराते हैं क्योंकि इसमें दाने निकालने में काफी वक्त और मेहनत लगती है।
सबसे पहले अनार को बीच से आधा काट लीजिए और फिर एक बाउल या प्लेट पर उल्टा रख दीजिए।
चम्मच या लकड़ी के बेलन से ऊपर से हल्का-हल्का थपथपाएँ।चम्मच से हल्की चोट करने पर अनार के दाने बिना मेहनत के आसानी से नीचे गिर जाते हैं।
अब इन दानों का करें इस्तेमाल, जूस बनाने मे, सलाद में, गार्निशिंग में झटपट छिले हुए अनार के दानों से स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज़ तैयार की जा सकती हैं।