By Aditi Singh abcnews.media 28 June 2025
प्याज काटते वक्त बार-बार आँखों से पानी आता है? जानिए कुछ आसान घरेलू टिप्स, जिनसे बिना आँसू बहाए प्याज काटा जा सकता है।
प्याज काटते समय सल्फर गैस निकलती है, जो आँखों में जलन और आँसू का कारण बनती है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं
प्याज को काटने से पहले कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी प्याज से गैस निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और आँसू नहीं आते।
प्याज को पानी में डुबोकर या पानी के नीचे काटने से गैस निकलने की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे आंखों में जलन नहीं होगी।
तेज धार वाले चाकू से प्याज आसानी से और जल्दी कटेगा। इससे प्याज से कम गैस निकलेगी और आँखों में जलन भी नहीं होगी।
प्याज काटते वक्त पास में गैस स्टोव या मोमबत्ती जलाने से प्याज से निकलने वाली गैस जलकर खत्म हो जाती है और आँसू नहीं आते।
अगर आप प्याज काटते समय पंखा या एग्जॉस्ट फैन चला देंगे तो गैस सीधे आपकी आँखों तक नहीं पहुंचेगी। इससे जलन से राहत मिलेगी।
एक देसी नुस्खा – प्याज काटते समय मुँह में थोड़ा पानी भर लें। इससे गैस का असर कम होगा और आँखों से आँसू नहीं निकलेंगे।
रेड प्याज के मुकाबले सफेद प्याज में गैस कम होती है। इसलिए आँसू से बचने के लिए सफेद प्याज का इस्तेमाल करें।
अब आप बिना आँसू बहाए आराम से प्याज काट सकते हैं। इन आसान किचन टिप्स से खाना बनाना और मजेदार हो जाएगा।