By Aditi Singh abcnews.media 19 June 2025
अगर आप बिज़ी शेड्यूल के कारण स्किनकेयर नहीं कर पाते, तो यह 5 मिनट की नाइट रूटीन आपकी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और रिफ्रेश रखेगी।
चेहरे पर जमा धूल, पसीना और मेकअप को क्लेंजर या माइसेलर वॉटर से हटा लें। यह स्किन को साफ और तैयार करता है अगले स्टेप के लिए।
टोनर स्किन को हाइड्रेट करता है और पोर्स को टाइट करता है। इससे स्किन का pH बैलेंस बना रहता है।
विटामिन-C या हाइलूरोनिक एसिड वाला सीरम स्किन को पोषण देता है और नमी बनाए रखता है। यह झुर्रियों को भी कम करता है।
रातभर स्किन को रिपेयर करने के लिए नाइट क्रीम लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और रिफ्रेश बनाता है।
आई क्रीम आंखों के नीचे की स्किन को नमी देती है, डार्क सर्कल और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है।
रात की अच्छी नींद आपकी स्किन के लिए सबसे जरूरी है। साफ़ तकिए का कवर और रिलैक्सिंग माहौल से स्किन बेहतर बनती है।