By Aditi Singh abcnews.media 1 July 2025
मर्ज कॉल स्कैम एक नया ऑनलाइन फ्रॉड तरीका है जिसमें ठग कॉल मर्ज करके आपको भ्रमित करते हैं और बैंक या पुलिस बनकर आपकी पर्सनल जानकारी चुराते हैं।
ठग पहले आपको कॉल करते हैं, फिर दूसरी कॉल मर्ज करके उसे बैंक अधिकारी या पुलिस की तरह पेश करते हैं। बातचीत सुनकर आपको लगता है कि यह असली कॉल है।
आपको डराया जाता है कि आपका अकाउंट बंद हो जाएगा या कोई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो गया है। फिर OTP या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं।
मर्ज कॉल में असली बैंक या पुलिस शामिल नहीं होती। पूरी कॉल स्क्रिप्ट ठग खुद तैयार करते हैं। कॉल के दोनों हिस्से ठग ही कंट्रोल करते हैं।
किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक डिटेल्स या OTP न शेयर करें। कोई भी बैंक कभी कॉल कर आपसे पर्सनल जानकारी नहीं मांगता।
अगर आप स्कैम का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दें। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें और 1930 नंबर पर कॉल करें।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए खुद को जागरूक बनाएं। अपने दोस्तों और परिवार को भी मर्ज कॉल स्कैम के बारे में बताएं।