By Aditi Singh abcnews.media 7 August 2025

मानसून में भी मेकअप रहे परफेक्ट

मानसून में मेकअप जल्दी बह जाता है? अब नहीं, इन आसान ट्रिक्स से आपका मेकअप रहेगा पूरे दिन फ्रेश और लॉन्ग लास्टिंग।

मेकअप से पहले ऑयल-फ्री और वाटरप्रूफ प्राइमर लगाएं। ये आपके मेकअप को स्किन पर टिकाए रखता है और बारिश में भी नहीं बहने देता।

प्राइमर है सबसे ज़रूरी

हाइड्रेटिंग फाउंडेशन को कहें बाय-बाय और अपनाएं मैट, लॉन्ग-वियरिंग फॉर्मूला जो पसीने और नमी में भी बना रहे।

मैट फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स बारिश में जल्दी बह सकते हैं। ब्लश, ब्रॉन्जर और हाईलाइटर के लिए पाउडर फॉर्म बेहतर रहेगा।

पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें

वॉटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर और काजल का इस्तेमाल करें ताकि बारिश या नमी से स्मज न हो।

वॉटरप्रूफ आई मेकअप

हैवी लिपस्टिक की जगह लिप टिंट या मैट लिक्विड लिपस्टिक लगाएं जो लंबे समय तक टिकी रहे और ट्रांसफर न हो।

लिप्स के लिए लिप टिंट

मेकअप को लॉक करने के लिए फिनिशिंग में सेटिंग स्प्रे ज़रूर करें। ये आपके लुक को पूरे दिन बनाए रखेगा।

सेटिंग स्प्रे न भूलें

मानसून में सिंपल और नैचुरल लुक ही बेस्ट रहता है। ज्यादा लेयरिंग से मेकअप जल्दी खराब हो सकता है।

मिनिमल लुक बेस्ट है

बारिश में चेहरे को बार-बार टच करने से बचें और अपने साथ ब्लॉटिंग पेपर रखें ताकि ऑयल और पसीना हटाया जा सके।