By Aditi Singh abcnews.media 28 August 2025

फिंगरप्रिंट जैसे ही यूनिक होते हैं ये अंग

क्या आप जानते हैं? इंसानों के शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो हर व्यक्ति को यूनिक बनाते हैं, फिंगरप्रिंट की तरह, इंसानों के शरीर में और भी कई हिस्से ऐसे हैं जो कभी एक जैसे नहीं होते।

हर इंसान की पुतली का पैटर्न (Iris) यूनिक होता है, पुतली में मौजूद लकीरें और पैटर्न अलग-अलग होते हैं।। यही कारण है कि Iris Scan का इस्तेमाल सिक्योरिटी में किया जाता है।

आंखों की पुतली

जीभ पर बनी लकीरें और सतह की बनावट हर इंसान में अलग होती है, किसी और से मैच नहीं करते। इसे पहचान के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

जीभ का पैटर्न

कानों का आकार और उनमें बनी लकीरें हर इंसान की पहचान को अलग बनाती हैं, दो लोगों में समान नहीं होतीं। यह भी पहचान की एक खास निशानी है।

कान का आकार

हर किसी के दांतों का आकार, गैप और पोज़िशन बिल्कुल यूनिक होते हैं, हर इंसान में अलग-अलग होता है। फोरेंसिक जांच में इसका इस्तेमाल होता है।

दांतों का पैटर्न 

नाक की हड्डी, चौड़ाई और नथुनों का आकार हर व्यक्ति की अलग पहचान बनाते हैं। ये किसी भी दो लोगों में पूरी तरह समान नहीं होता।

नाक का आकार

फिंगरप्रिंट ही नहीं, इंसानों के कई अंग एकदम यूनिक होते हैं। हर इंसान अपनी बॉडी की वजह से खास है।