By Aditi Singh abcnews.media 14 September 2025
फ्लू को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। इन लक्षणों पर ध्यान दें और समय रहते इलाज कराएं।
100°F से ज्यादा बुखार कई दिनों तक बना रहे तो यह सिर्फ सर्दी नहीं, फ्लू हो सकता है। डॉक्टर को दिखाएं।
अचानक तेज सिरदर्द और थकान आपके शरीर के संक्रमण से लड़ने का संकेत है। इसे नज़रअंदाज़ न करें।
खांसी और गले में खराश फ्लू के आम लक्षण हैं। समय पर दवा लेने से बिगड़ने से बच सकते हैं।
ठंड लगना और पूरे शरीर में दर्द होना वायरस के शरीर में एक्टिव होने का संकेत है।
फ्लू से फेफड़ों पर असर पड़ सकता है। अगर सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
3 दिन से ज्यादा बुखार, लगातार उल्टी, डिहाइड्रेशन या सांस फूलने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लें।