By Aditi Singh abcnews.media 31 August 2025
सर्दी खॉसी में कभी न कभी नेबुलाइज़र का इस्तेमाल किया होगा लेकिन नेबुलाइज़र का गलत इस्तेमाल शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जानिए इसके खतरे।
ये मशीन दवा को धुंए के रूप में फेफड़ों तक पहुंचाती है, लेकिन इसका गलत उपयोग नुकसान पहुँचा सकता है।
बिना डॉक्टर की सलाह लिए खुराक लेना सांस की तकलीफ और दमा को और बढ़ा सकता है।
मशीन की सफाई न करने से बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे फेफड़ों में इंफेक्शन हो सकता है।
सिर दर्द, तेज धड़कन, बेचैनी और नींद न आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
कमजोर इम्युनिटी वाले लोग लंबे समय तक नेबुलाइज़र के इस्तेमाल से गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
सही डोज, साफ-सफाई और डॉक्टर की गाइडलाइन ही नेबुलाइज़र को सुरक्षित बनाती है।