By Aditi Singh abcnews.media 28 June 2025
जामुन का स्वादिष्ट और सेहतमंद शरबत घर पर बनाएं, वो भी बेहद आसान तरीके से
1 कप पके हुए जामुन, 2-3 बड़े चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार), 1/2 नींबू का रस, एक चुटकी काला नमक, ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े
जामुन को अच्छे से धोकर बीज निकाल लें। सिर्फ गूदा इस्तेमाल करना है।
जामुन का गूदा, चीनी, नींबू रस, काला नमक और थोड़ा पानी मिक्सी में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
ब्लेंडेड मिक्सचर को छलनी से छान लें ताकि बीज के टुकड़े या रेशे न रहें।
अब तैयार जामुन शरबत को ग्लास में डालें। ऊपर से बर्फ डालें और नींबू स्लाइस से सजाएं।
जामुन शरबत पाचन में मदद करता है, डायबिटीज में फायदेमंद है और शरीर को ठंडक देता है।