By Aditi Singh abcnews.media 11 August 2025
टाइफाइड एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है। सही समय पर पहचान और इलाज से आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।
लगातार 102-104°F तक का तेज बुखार, जो धीरे-धीरे बढ़ता है।टाइफाइड में बुखार आमतौर पर कई दिनों तक रहता है और दवा के बिना जल्दी नहीं उतरता।
सिर में भारीपन और लगातार कमजोरी। शरीर में ऊर्जा की कमी और थकान टाइफाइड का शुरुआती संकेत हो सकता है।
टाइफाइड आंतों को प्रभावित करता है, जिससे पाचन बिगड़ जाता है। मितली, उल्टी, दस्त या कब्ज़, भूख कम लगना।
पेट के निचले हिस्से में दर्द और सूजन। बैक्टीरिया आंतों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे पेट में असहजता महसूस होती है।
छाती और पेट पर हल्के गुलाबी रंग के छोटे दाने। टाइफाइड का एक खास संकेत है, जिसे "Rose Spots" कहा जाता है।
ठंड लगना, पसीना आना, लक्षण 1-3 हफ्ते तक रहना।समय पर इलाज न होने पर लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं और स्थिति बिगड़ सकती है।
टाइफाइड से बचाव के लिए साफ-सफाई, उबला पानी और समय पर दवा बेहद जरूरी है।