By Aditi Singh abcnews.media 28 August 2025

क्यों बनाएँ खाना लोहे की कड़ाही में

पुराने जमाने की यह आदत आज भी शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाती है। लोहे की कड़ाही में खाना बनाना और उस खाने को खाना हमारे शरीर के लिए काफी सुरक्षित है ।

लोहे की कड़ाही में बने खाने से आयरन मिलता है यह खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में मदद करता है।यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

आयरन की कमी दूर

कड़ाही में बनी दाल, पालक और सब्जियाँ अधिक पोषण और मिनरल्स से भरपूर होती है क्योंकि इसमें पकने वाला खाना इन विटामिन और मिलरल्स को सोख लेता है।

खाना पौष्टिक

लोहे की कड़ाही में बना खाना काफी लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पाचन को आसान बनाता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

लोहे की कड़ाही गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखती है इससे खाना धीमी आँच पर अच्छे से पकता है।इससे खाना स्वाद में अच्छा रहता है और पोषण खाने में बना रहता है।

स्वाद और पोषण

लोहे की कड़ाही में कोई हानिकारक कोटिंग नहीं होती जैसे नॉन-स्टिक पैन में होती जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है यह पूरी तरह सुरक्षित और टिकाऊ है।

केमिकल से सुरक्षित

बहुत ज्यादा खट्टे (टमाटर, इमली, नींबू) वाले व्यंजन बार-बार लोहे की कड़ाही में न पकाएँ, वरना खाना ज़्यादा काला हो सकता है और संतुलित मात्रा में सेवन करें।