खरबूजा जो की गर्मियों का फल है जो स्वाद में मीठा, रसीला होता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देता और पानी की कमी को दूर करता है, पाचन में मदद करता है और विटामिन A, C व पोटैशियम से भरपूर होता है
वहीं इसके बीज की बात करें तो लोग इसके बीज को फेंक देते है क्योंकि लोगों को इसके बीज को छीलना झंझट लगता है ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप किन आसान तरीकों से इनके बीजों को घर पर आसानी से निकाल सकते
खरबूजे से बीज निकालकर इन्हें एक बर्तन में पानी डालकर अच्छी तरह धो लें। गूदा हटाएं और सिर्फ साफ बीज रखें।
बीजों को एक कटोरी या बर्तन में डालें,बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। इससे छिलका नरम हो जाएगा और आसानी से निकल जाएगा।
भिगोए गए बीजों को हथेली से रगड़ें या कपड़े में डालकर मसलें ध्यान रखें बहुत ज़्यादा ज़ोर न लगाएं वरना गिरी भी टूट सकती है। गिरी और छिलका अलग होने लगेंगे।
यदि आपके पास समय कम है, तो बीजों को उबलते पानी में 10 मिनट डालें, फिर ठंडा करके मसलें – छिलका फट जाएगा।
बीजों को धूप या छांव में अच्छी तरह सुखाएं, कपड़े में बांधें और बेलन से हल्के हाथ चलाएं छिलका टूट जाएगा और गिरी बाहर आएगी।
जब बीजों का छिलका टूट जाए तो बीजों का छिलका उड़ाकर या छानकर गिरी को अलग करें। अब तैयार है पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे की गिरी।
बीज की गिरी को रोस्ट करके खाएं या मिठाई/लड्डू में डालें – स्वाद और सेहत दोनों पाएं!