By Aditi Singh abcnews.media 29 August 2025
सर्दी-खाँसी या मौसम बदलने पर छाती में बलगम जमना एक आम समस्या है, लेकिन ये आसान घरेलू नुस्खे बलगम निकालने में मदद करेंगे।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक की चाय या शहद के साथ इसका सेवन करने से बलगम पतला होकर बाहर निकलने लगता है।
दिनभर गुनगुना पानी पीने से गला और छाती साफ रहती है। यह बलगम को जमने नहीं देता और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। शहद के साथ तुलसी की पत्तियाँ खाने से बलगम जल्दी ढीला होकर बाहर निकलता है।
हल्दी वाला दूध शरीर को गर्म रखता है और बलगम को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह सर्दी-जुकाम में भी असरदार है।
लहसुन एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से छाती में जमा बलगम बाहर निकलने लगता है।
गर्म पानी की भाप लेने से नाक और गले की जकड़न तुरंत कम होती है। इसमें अजवाइन या पुदीना डालना और भी फायदेमंद होता है
इन देशी नुस्खों से पाएँ छाती की जकड़न से राहत, अगर समस्या ज्यादा बढ़े तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।