By Aditi Singh abcnews.media 30 June 2025
जानिए कौन-कौन से जड़ी-बूटी के पौधे आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं और ताजगी के साथ स्वाद भी बढ़ा सकते हैं।
तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व की नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे धूप में रखें और रोजाना पानी दें।
पुदीना गर्मियों में बेहद फायदेमंद। इसकी खुशबू और स्वाद से चटनी, रायता और ड्रिंक्स में चार चांद लग जाते हैं।
धनिया हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। बीज से उगाएं और ताजे पत्तों का आनंद लें।
हरा प्याज उगाना बेहद आसान। इसकी जड़ों को पानी में डालें और कुछ ही दिनों में नए पौधे पाएं।
दक्षिण भारतीय व्यंजनों का खास स्वाद करी पत्तों से आता है। इसे धूप में रखें और नमी बनाए रखें।
पाचन में फायदेमंद अजवाइन के पत्ते सूप, पराठा या पकौड़े में डालें। गमले में आसानी से उग जाते हैं।
छोटे पत्ते, बड़ा स्वाद, इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक थाइम खाने से पेट में एसिड नहीं बनता है. साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है. जिससे आपका खाना जल्दी पच जाता है,
धूप में जल्दी बढ़ने वाला पौधा रोजमेरी की सुगंध माइंड को रिलैक्स रखने में मदद करती है। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत होता है। इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।