By Aditi Singh abcnews.media 24 October 2025
मेथी बालों के झड़ने, डैंड्रफ और रूखेपन से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार है। जानिए इसे लगाने का सही तरीका।
मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है। यह डैंड्रफ और हेयर फॉल को भी कम करती है।
2 चम्मच मेथी के दाने रातभर पानी में भिगो दें।सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।चाहें तो इसमें दही या नारियल तेल मिला लें।
मेथी पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। 30–40 मिनट तक छोड़ दें।गुनगुने पानी से धो लें (शैम्पू की जरूरत नहीं)।
बाल झड़ना होगा कम, डैंड्रफ गायब, बाल बनेंगे सॉफ्ट और चमकदार, स्कैल्प रहेगा हेल्दी
ठंडे मौसम में दही की जगह एलोवेरा जेल मिलाएं। बहुत ज्यादा देर तक न रखें, वरना सिर ठंडा हो सकता है।