By Aditi Singh abcnews.media  20 September 2025

फटे होंठों की समस्या?

फटे और सूखे होंठों से दर्द, खून निकलना और लालपन बढ़ सकता है। आइए जानें कुछ आसान घरेलू उपाय।

1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं। यह होंठों को नमी देगा और मुलायम बनाएगा।

शहद + नारियल तेल

दिन में 2-3 बार थोड़ा घी होंठों पर लगाएं। यह होंठों को हाइड्रेट रखता है और फटने से बचाता है।

घी

चुकंदर का ताजा रस होंठों पर लगाएँ। यह होंठों को नमी और प्राकृतिक रंग दोनों देगा।

चुकंदर का रस

1 चम्मच शक्कर में थोड़ा शहद मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। यह मृत त्वचा हटाने में मदद करता है।

 शक्कर से एक्सफोलिएट करें

 ताजा एलोवेरा जेल होंठों पर लगाएँ। यह होंठों को ठंडक और नमी देगा।

एलोवेरा जेल

दिन भर पर्याप्त पानी पिएँ। हाइड्रेटेड शरीर होंठों को भी फटने से बचाएगा।

पानी पीना

इन घरेलू उपायों को नियमित अपनाएँ और हमेशा मुलायम, स्वस्थ होंठ पाएं।