By Aditi Singh abcnews.media 19 September 2025
काली मिर्च सिर्फ मसाला नहीं है, यह औषधि भी है। इसमें मौजूद पिपरिन (Piperine) शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है।
काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
यह पाचक रसों के स्राव को बढ़ाती है, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। गैस और अपच की समस्या कम होती है।
काली मिर्च में मौजूद पिपरिन याददाश्त और मानसिक क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है।
यह शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढ़ाती है, जिससे वज़न कंट्रोल में रहता है।
काली मिर्च का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है।
इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं।
बहुत ज्यादा काली मिर्च खाने से पेट में जलन हो सकती है। इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।