By Aditi Singh abcnews.media 20 August 2025

क्या करें और क्या न करें जलने पर

जलने पर घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना ज़रूरी है। सही घरेलू उपाय करने से दर्द और इंफेक्शन दोनों से बचा जा सकता है।

जली हुई जगह को तुरंत ठंडे बहते पानी से 10–15 मिनट तक धोना चाहिए। इससे त्वचा का तापमान कम होता है और जलन व सूजन से तुरंत राहत मिलती है।

ठंडे पानी से धोएं

अक्सर लोग जलन पर बर्फ रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। बर्फ के बजाय सिर्फ ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

बर्फ सीधे न लगाएं

जलन वाले हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की लालिमा और दर्द को कम करते हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं

दूध और दही में मौजूद प्रोटीन व फैट त्वचा को ठंडक देते हैं। हल्के जलने पर इनका लेप लगाने से जलन में तुरंत आराम मिलता है।

दूध या दही का लेप

शहद प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसे लगाने से जलन कम होती है और घाव पर बैक्टीरिया नहीं पनपते। इससे जली हुई त्वचा जल्दी ठीक होती है।

शहद का इस्तेमाल

जलन पर टूथपेस्ट, तेल, पाउडर या घी जैसी चीजें लगाने से बचें। ये त्वचा को और नुकसान पहुँचा सकती हैं और इंफेक्शन बढ़ा सकती हैं।

अगर जलन गहरी हो, बड़े छाले पड़ जाएं, या शरीर का ज़्यादा हिस्सा जले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। देर करने पर खतरा बढ़ सकता है।