By Aditi Singh abcnews.media 26 November 2025
रोज सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ये सेहत और फिटनेस दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
भीगे चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी नहीं आती।
चने में फाइबर ज्यादा होता है जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इससे ओवरईटिंग कम होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
भीगे चने खाना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। कब्ज की परेशानी दूर होती है और पेट साफ रहता है।
इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदा।
भीगे चने कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
प्रोटीन, जिंक और विटामिन्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बाल झड़ने की समस्या कम करते हैं।
6–8 घंटे भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं, स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक और नींबू मिला सकते हैं, साथ में चने का पानी भी पिएं
रोजाना थोड़ी मात्रा में भीगे चने खाने से शरीर मजबूत होता है और सेहत लंबे समय तक सही रहती है।