By Aditi Singh abcnews.media 1 November 2025
जानिए क्यों सर्दियों में गुड़ को ‘प्राकृतिक हीटर’ कहा जाता है
गुड़ में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स और आयरन शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे ठंड का असर कम होता है।
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों की बीमारियों से बचाते हैं।
गुड़ को अदरक या काली मिर्च के साथ खाने से गले की खराश और सर्दी-जुकाम में तुरंत राहत मिलती है।
गुड़ में आयरन और फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
गुड़ खाने से थकान मिटती है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। सर्द सुबह की सुस्ती भगाने के लिए परफेक्ट है।
भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पाचन बेहतर होता है और गैस या कब्ज की समस्या दूर रहती है।
गुड़ और मूंगफली का लड्डू, गुड़-चना, गुड़-तिल की रेवड़ी या सुबह की चाय के बाद थोड़ा सा गुड़
इस सर्दी गुड़ को अपने डेली डाइट में शामिल करें और रहें फिट, एनर्जेटिक और हेल्दी