By Aditi Singh abcnews.media 23 August 2025
बरसात के मौसम में मक्खियों से परेशान? जानिए आसान घरेलू नुस्खे।
बरसात में नमी और गंदगी से मक्खियाँ बढ़ जाती हैं। मक्खियाँ कई बीमारियों का कारण बनती हैं, इसलिए इन्हें दूर रखना ज़रूरी है।
नींबू काटकर उसमें लौंग लगाएँ और कमरे में रखें। क्योंकि नींबू और लौंग की तेज़ गंध मक्खियों को घर में आने से रोकती है।
तुलसी और पुदीने की खुशबू मक्खियों को दूर भगाती है। गमले में तुलसी/पुदीना लगाएँ या पत्तों का स्प्रे करें, घर ताज़ा भी लगेगा।
कपूर जलाकर धुआँ करें। कपूर का धुआँ एंटीबैक्टीरियल होने के साथ मक्खियों को भी तुरंत भगा देता है।
सिरका + डिशवॉश मिलाकर कटोरी में रखें।इसकी गंध से मक्खियाँ आकर्षित होकर इसमें फँस जाती हैं।
कूड़ा ढककर रखें और पानी जमा न होने दें।साफ-सफाई सबसे कारगर तरीका है मक्खियों को दूर रखने का।