By Aditi Singh abcnews.media 31 October 2025
हर सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीना आपके शरीर के लिए चमत्कार कर सकता है। जानिए इसके जबरदस्त फायदे।
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
हल्दी का पानी रोज पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव में कारगर।
हल्दी का पानी खून को साफ करता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और मुंहासों की समस्या दूर होती है।
हल्दी पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं, खासकर गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद।
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं, चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें भी डालें।रोज सुबह खाली पेट पिएं।