By Aditi Singh abcnews.media 21 June 2025
गुड़ की चाय पाचन सुधारे, इम्यूनिटी बढ़ाए, सर्दी-जुकाम में राहत दे और वजन घटाने में मदद करती है स्वाद और सेहत के लिए एक कप रोज़ काफी है
अब हर दिन की चाय को बनाएं हेल्दी – जानिए गुड़ की चाय से मिलने वाले कमाल के फायदे
गुड़ में प्राकृतिक गुण होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं। यह गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाता है।
गुड़ में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
गले की खराश हो या कफ – गुड़ की गर्म तासीर सर्दी-जुकाम में राहत देती है।
गुड़ लीवर को साफ करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।
चीनी की तरह नुकसान नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे एनर्जी देता है – थकान से बचाता है।
गुड़ से खून साफ होता है, जिससे स्किन निखरती है और बाल मजबूत होते हैं।
गुड़ चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। वज़न घटाने में मददगार।
पानी में गुड़, अदरक, तुलसी और नींबू डालें। उबालें और छानकर पीएं – रोज़ एक कप काफी है।
डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह न लें। रोज़ 1–2 चम्मच गुड़ से अधिक न लें।