By Aditi Singh abcnews.media 17 July 2025
कॉफी कई लोगों की सुबह की शुरुआत होती है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजें खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानें, कॉफी के साथ क्या खाने से बचना चाहिए।
कॉफी और खट्टे फलों में दोनों में एसिड की मात्रा अधिक होती है। इन्हें एक साथ लेने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कॉफी के साथ मीठे बेक्ड आइटम्स लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे थकान और आलस आ सकता है। यह मोटापे को भी बढ़ावा देता है।
कॉफी आयरन के अवशोषण को 70% तक कम कर सकती है। इसलिए पालक, बीन्स जैसी आयरन युक्त चीजों को कॉफी के साथ न लें, खासकर अगर आपको एनीमिया है।
कॉफी और दूध या दही साथ में लेने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इससे गैस, अपच और सूजन की समस्या हो सकती है।
कॉफी दवाइयों, खासकर आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स का असर कम कर सकती है। इन्हें कॉफी से कम से कम 1 घंटा पहले या बाद में लें।
सही भोजन संयोजन सेहत के लिए जरूरी है। कॉफी के साथ इन चीज़ों से दूरी बनाएं और अपनी सेहत का रखें ध्यान।