By Aditi Singh abcnews.media 16 December 2025
बहुत ज़्यादा गर्म कपड़े पहनने से शरीर का नेचुरल तापमान संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है।
रात में ज़्यादा गर्मी लगने से पसीना आता है, जिससे बेचैनी होती है और नींद बार-बार टूट सकती है।
टाइट या सिंथेटिक गर्म कपड़े पहनकर सोने से खुजली, रैशेज़ और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
शरीर को ठंडा माहौल चाहिए अच्छी नींद के लिए। ज़्यादा गर्म कपड़े पहनने से गहरी नींद नहीं आ पाती।
बहुत मोटे कपड़े या भारी कंबल से शरीर पर दबाव पड़ता है, जिससे कुछ लोगों को सांस लेने में असहजता हो सकती है।
लगातार ज़्यादा गर्म माहौल में सोने से शरीर की ठंड सहने की क्षमता कम हो सकती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है।
हल्के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें। ज़रूरत के अनुसार कंबल या रजाई का इस्तेमाल करें।