By Aditi Singh abcnews.media 18 June 2025
साइबर फ्रॉड की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसे में अगर आप इनसे खुद को बचाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जो आपको Online Fraud से बचने में मदद करेगा।
फर्जी वेबसाइट या फिशिंग लिंक पर क्लिक करने से बचें।संदिग्ध लिंक दिखे तो उसे तुरंत डिलीट करें।
मजबूत पासवर्ड बनाएं (अल्फाबेट + नंबर + स्पेशल कैरेक्टर्स) हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग पासवर्ड रखें,2-Factor Authentication ऑन करें
कोई भी बैंक या कंपनी आपसे ओटीपी, CVV या कार्ड नंबर नहीं पूछती। ऐसे कॉल या मैसेज से तुरंत सावधान हो जाएं।
Google पर दिख रहे कस्टमर केयर नंबर हमेशा सही नहीं होते।ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी लें।
अनजान नंबर या ईमेल से आए मैसेज पर भरोसा न करें,लालच देने वाली स्कीम्स (लॉटरी, इनाम) फर्जी हो सकती हैं
फोन चोरी या हैक हो जाने पर पैसे न निकल जाएं, इसके लिए ऐप लॉक जरूर लगाएं।
हर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट और SMS सेव रखें — ये शिकायत दर्ज करने में मदद करेगा।
24x7 हेल्पलाइन: 1930 पर कॉल करें,cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।Share करें और दूसरों को भी सतर्क बनाएं!