By Aditi Singh abcnews.media 1 August 2025

आलू के शौकीन हो? जानिए इसके 6 नुकसान

बहुत से लोग आलू को रोजाना खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं कैसे

आलू में मौजूद हाई कार्बोहाइड्रेट वजन तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आलू सीमित मात्रा में खाएं।

वजन बढ़ने का खतरा

आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है। डायबिटीज़ मरीजों के लिए ये खतरनाक हो सकता है।

डायबिटीज का खतरा

ज्यादा आलू खाने से पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर फ्राइड आलू इस समस्या को और बढ़ा देते हैं।

पेट की समस्याएं

फ्राइड आलू या चिप्स खाने से शरीर में तेल और विषैले तत्व बढ़ते हैं, जिससे स्किन पर पिंपल्स और एलर्जी हो सकती है।

त्वचा पर असर

चिप्स और फ्राई आलू में नमक और ट्रांस फैट अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है।

हाई ब्लड प्रेशर

आलू पूरी तरह से हानिकारक नहीं है, लेकिन इसका संतुलित सेवन जरूरी है। उबले या भुने हुए आलू सीमित मात्रा में खाने से कोई खतरा नहीं होता।

 संतुलन है जरूरी