By Aditi Singh abcnews.media  26 September 2025

मधुमक्खी के काटने पर तुरंत करें ये 7 काम

मधुमक्खी ने डंक मारा तो घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं और दर्द को मिनटों में कम करें।

मधुमक्खी का डंक जितनी जल्दी हटाएं, उतना अच्छा, नाखून से धीरे से स्क्रैप करें ताकि ज़हर बाहर आए।

बर्फ की सिकाई से सूजन और जलन कम होती है, 10-15 मिनट तक ठंडा कपड़ा लगाएं।

साबुन-पानी से धोने से संक्रमण का खतरा घटता है, हल्की एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।

खुजली या दर्द ज्यादा है तो एंटीहिस्टामिन या पेन रिलीवर लें, दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से लें।

सांस लेने में तकलीफ या पूरे शरीर पर चकत्ते दिखें तो तुरंत हॉस्पिटल जाएं, यह एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

बेकिंग सोडा पेस्ट या एलोवेरा लगाने से राहत मिलती है, ये प्राकृतिक तरीके सूजन और जलन कम करते हैं।

मधुमक्खियों को परेशान न करें, बाहर मीठी चीजें खुली न छोड़ें और हल्के रंग के कपड़े पहनें।