By Aditi Singh abcnews.media  17 November 2025

गर्म पानी से बाल धोने से क्या होता है

 क्या गर्म पानी आपके बालों के लिए सही है? जानिए इसके छिपे नुक़सान और बेहतर विकल्प।

बहुत ज़्यादा गर्म पानी बालों की प्राकृतिक नमी (Natural Oils) को छीन लेता है। इससे बाल रूखे और बेजान दिखाई देने लगते हैं।

गर्म पानी स्कैल्प को ड्राई कर देता है, जिससे खुजली और डेंड्रफ बढ़ सकता है।

नमी कम होने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है।

गर्म पानी से क्यूटिकल्स (Hair Cuticles) खुल जाते हैं, जिससे बाल उलझने और टूटने लगते हैं।

कलर किए हुए बालों में गर्म पानी रंग को जल्दी फीका कर देता है।

बहुत गर्म पानी स्कैल्प में जलन और लालपन भी पैदा कर सकता है।

हल्का गुनगुना या ठंडा पानी इस्तेमाल करें। इससे बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बने रहते हैं।

बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पानी का तापमान बहुत मायने रखता है। गर्म नहीं, गुनगुने पानी से बाल धोएं।