By Aditi Singh abcnews.media 25 September 2025
आजकल व्यस्त लाइफ़स्टाइल में लोग फ्रोजन फूड्स पर डिपेंड हो गए हैं। लेकिन इनके नुकसानों को जानकर आप चौंक जाएंगे।
फ्रोजन फूड्स को महीनों तक फ्रीज़र में रखा जाता है। इस दौरान विटामिन C, B और मिनरल्स कम हो जाते हैं, जिससे बॉडी को पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता।
ज्यादातर फ्रोजन आइटम्स में शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए प्रिज़र्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। ये केमिकल्स लीवर और किडनी पर असर डाल सकते हैं।
फ्रोजन फूड्स में स्वाद बनाए रखने के लिए ज्यादा नमक और शुगर मिलाया जाता है। ये हाई BP, हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज़ का रिस्क बढ़ा सकते हैं।
फ्रीज़िंग और प्रोसेसिंग से फूड में फाइबर और नैचुरल एंज़ाइम्स कम हो जाते हैं। इन्हें खाने से पाचन धीमा हो सकता है और कब्ज़ की समस्या बढ़ सकती है।
फ्रोजन स्नैक्स और फास्ट फूड्स में सैचुरेटेड फैट और हाइड्रोजनेटेड ऑयल ज्यादा होता है। ये फैट बॉडी में स्टोर होकर वजन बढ़ाते हैं।
फूड को बार-बार फ्रीज़ और डीफ्रॉस्ट करने से उसका टेस्ट बदल जाता है और टेक्सचर रबर जैसा हो जाता है।
ज्यादा हेल्दी रहने के लिए ताज़ा सब्ज़ियां, फल, घर की दाल-सब्ज़ी और होममेड स्नैक्स को डाइट में शामिल करें।