By Aditi Singh abcnews.media 6 August 2025
गुड़ एक पारंपरिक मीठा पदार्थ है जिसे हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
गुड़ में आयरन, पोटैशियम और कई मिनरल्स होते हैं। ये पाचन सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और सर्दी-खांसी में राहत देता है।
गुड़ तब नुकसानदायक बन सकता है जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, खासकर डायबिटिक मरीजों या वजन बढ़ा रहे लोगों के लिए।
गुड़ प्राकृतिक होते हुए भी ग्लूकोज लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसे खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कई बार बाजार में केमिकल से तैयार या रंग मिलाया गया गुड़ बिकता है जो पेट दर्द, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
अगर गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करें यानी 10-15 ग्राम रोज़ाना, तो यह फायदेमंद हो सकता है। अधिक सेवन से नुकसान हो सकता है।
गुड़ सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन सही मात्रा और सही गुणवत्ता में ही। संतुलन और जागरूकता जरूरी है ताकि फायदे मिलें, नुकसान नहीं।