By Aditi Singh abcnews.media 26 June 2025

रक्तदान करने से पहले जानें ये 7 जरूरी बातें

रक्तदान किसी की जान बचा सकता है, लेकिन इससे पहले कुछ जरूरी बातों का जानना बेहद ज़रूरी है

रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। वजन कम से कम 50 किलो हो।

आयु और वजन

रक्तदान से पहले शरीर पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए। यदि आपको बुखार, सर्दी-जुकाम या कोई अन्य संक्रमण है, तो रक्तदान न करें।

हेल्थ कंडीशन जरूरी

रक्तदान से पहले हल्का भोजन ज़रूर करें। खाली पेट रक्तदान करने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।

खाली पेट न करें रक्तदान

अगर आप किसी भी प्रकार की दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर या ब्लड बैंक स्टाफ को जरूर बताएं। कुछ दवाओं के सेवन के बाद रक्तदान करना सुरक्षित नहीं होता।

दवाओं की जानकारी दें

रक्तदान से कम से कम 24 घंटे पहले तक शराब न पीएं और धूम्रपान से भी बचें। इससे रक्त की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है।

एल्कोहल और धूम्रपान से बचें

गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं या माहवारी के दौरान रक्तदान न करें। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

महिलाओं के लिए खास सलाह

रक्तदान के बाद 10-15 मिनट आराम करें। खूब पानी पिएं, हल्का भोजन करें और उस दिन भारी कसरत या मेहनत वाले काम से बचें।

रक्तदान के बाद क्या करें

रक्तदान से आप कई जिंदगियां बचा सकते हैं। सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

आपका एक कदम, किसी की जिंदगी