By Aditi Singh abcnews.media 3 November 2025
बाजार में मिलने वाले खजूर में असली और नकली की पहचान करना जरूरी है — जानिए कैसे करें पहचान ताकि सेहत को न हो नुकसान।
असली खजूर का रंग हल्का भूरा या गहरा भूरा होता है। नकली खजूर ज़्यादातर चमकीले काले या बहुत गहरे रंग के दिखते हैं क्योंकि उनमें केमिकल या कलर मिलाया जाता है।
असली खजूर की सतह थोड़ी झुर्रियोंदार और प्राकृतिक होती है।नकली खजूर की सतह बहुत चिकनी और चमकदार लगती है, जैसे उस पर तेल या ग्लिसरीन लगाया गया हो।
असली खजूर में मीठी और हल्की नैचुरल सुगंध होती है।अगर खजूर में तीखी या कृत्रिम खुशबू आ रही है, तो वह नकली हो सकता है।
थोड़े से खजूर पानी में डालें,अगर पानी का रंग बदल जाए या ऊपर तैरने लगें, तो समझिए नकली हैं।असली खजूर पानी में डूब जाते हैं और उनका रंग नहीं छोड़ते।
खजूर को हल्का गर्म करने पर असली खजूर का रंग और स्वाद नहीं बदलता। नकली खजूर गर्म करने पर जलने जैसी गंध देने लगते हैं या चिपचिपे हो जाते हैं।
हमेशा भरोसेमंद ब्रांड या सील पैक खजूर खरीदें। बिना पैकिंग वाले या बहुत सस्ते खजूर नकली या रासायनिक रूप से तैयार हो सकते हैं।
असली खजूर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये शरीर को एनर्जी देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
नकली या केमिकल वाले खजूर से पेट खराब, एलर्जी या फूड पॉइजनिंग हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इससे खास नुकसान होता है।