By Aditi Singh abcnews.media 16 July 2025

चींटियों से छुटकारा, वो भी बिना केमिकल के

अगर आपके किचन में बार-बार चींटियां आ रही हैं, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं उनसे छुटकारा, बिना किसी हानिकारक केमिकल के।

नींबू की तेज़ गंध चींटियों को दूर रखती है। स्लैब या उन जगहों पर नींबू का रस लगाएं जहाँ चींटियां ज्यादा दिखाई देती हैं।

नींबू का उपयोग करें

पुदीने के तेल की खुशबू चींटियों को पसंद नहीं होती। रुई में तेल लगाकर उसे दरारों या कोनों में रखें जहाँ से चींटियां आती हैं।

पुदीने का तेल

नमक चींटियों को रोकने का सरल तरीका है। उनके रास्तों पर या दरारों में नमक छिड़कने से वे दूर रहती हैं।

नमक का छिड़काव

लहसुन की गंध चींटियों को भगाने में मदद करती है। कुछ लहसुन की कलियां किचन के कोनों में रखें।

लहसुन का असर

बोरिक पाउडर और शक्कर मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चींटियों के रास्ते में रखें। इससे धीरे-धीरे उनका झुंड खत्म हो सकता है।

बोरिक पाउडर और शक्कर

चींटियों से बचाव का सबसे कारगर तरीका है सफाई। चीनी, आटा या खाना गिरने पर तुरंत साफ करें और डिब्बे अच्छे से बंद रखें।

सफाई है ज़रूरी