By Aditi Singh abcnews.media 30 September 2025
दूध को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, लेकिन अगर इसे पीने के बाद कुछ गलत चीज़ें खा ली जाएं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए।
दूध पीने के तुरंत बाद संतरा, नींबू, अनार या अमरूद जैसे खट्टे फल खाने से पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इससे पाचन भी बिगड़ सकता है।
दूध और नमक का कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है। इसके चलते स्किन पर दाने, एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
दूध और नॉनवेज का मेल पाचन पर भारी पड़ता है। इससे एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट दर्द की संभावना बढ़ जाती है।
दूध के बाद दही, छाछ या कोई भी खट्टा डेयरी प्रोडक्ट खाने से पेट में गैस, कब्ज और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
दूध पीने के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन और बदहजमी हो सकती है। इससे भारीपन और थकान भी महसूस होती है।
अगर आप दूध पीते हैं, तो उसके बाद कम से कम 1–2 घंटे तक इन चीज़ों से बचें। सही समय पर सही खाना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा।