By Aditi Singh abcnews.media 30 July 2025
हिंग यानी हींग को आयुर्वेद में एक औषधि माना गया है। सुबह खाली पेट इसका पानी पीना कई समस्याओं से राहत देता है।
हिंग का पानी गैस, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
यह पेट की सूजन, ऐंठन और गैस की वजह से होने वाले दर्द को दूर करने में बेहद फायदेमंद है।
हिंग का पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
हिंग का सेवन हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, खासकर महिलाओं की माहवारी संबंधी दिक्कतों में लाभदायक है।
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं।
एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी हिंग मिलाएं। अच्छे से घोलकर सुबह खाली पेट सेवन करें।
हिंग की मात्रा सीमित रखें। पेट में अल्सर, गर्भावस्था या किसी दवाई के साथ लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।