By Aditi Singh abcnews.media 2 August 2025
आयुर्वेद में बेलपत्र को त्रिदोष नाशक माना गया है। रोज़ाना खाली पेट इसका सेवन करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। आइए जानें इसके फायदे।
बेलपत्र में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। रोज सुबह खाली पेट इसे खाने से कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर हो सकती है।
बेलपत्र का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके प्राकृतिक तत्व शरीर में इंसुलिन को एक्टिव करते हैं, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
बेलपत्र में मौजूद औषधीय गुण लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे लिवर हेल्दी रहता है और शरीर की सफाई बेहतर होती है।
बेलपत्र में विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियाँ दूर रहती हैं।
बेलपत्र मानसिक थकावट और तनाव को कम करता है। रोज़ सुबह इसका सेवन करने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है।
बेलपत्र औषधीय गुणों से भरपूर है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। यदि आप गर्भवती हैं या किसी विशेष दवा पर हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।