By Aditi Singh abcnews.media 18 August 2025
आपको क्या पता है पहली बार मेट्रो दुनिया में कब और कहां चली थी तो आपको बताते है मेट्रो का कई साल पुराना इतिहास ।
दुनिया की पहली मेट्रो ट्रेन ब्रिटेन की राजधानी लंदन में चली थी।दुनिया की सबसे पुरानी मेट्रो सेवा लंदन मेट्रो रेल सेवा को माना जाता है यह सार्वजनिक परिवहन में एक नई क्रांति थी।
1863 में मेट्रोपॉलिटन रेलवे के उद्घाटन के बाद इसी दिन पहली मेट्रो सेवा शुरू हुई। इसने लोगों की यात्रा और ट्रैफिक की समस्या को आसान बना दिया।
पहली लाइन का नाम था “Metropolitan Railway”। यह लगभग 6 किलोमीटर लंबी थी और Paddington से Farringdon तक चली।
मेट्रो रेलवे के उद्घाटन के बाद इसकी शुरुआत में कोयले से चलने वाले भाप इंजन का इस्तेमाल किया जाता था,जिसकी वजह से ट्रेन के डिब्बों में धुआं भर जाने की शिकायतें भी आती थीं।
समय बितने के साथ ही कुछ साल बाद ट्रेनों को बिजली से चलने वाली मेट्रो में बदल दिया गया। जिससे सफर और तेज़, सुरक्षित और आरामदायक हो गया।
दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा मेट्रो नेटवर्क जहां लाखों लोग सफर करते है, लंदन की मेट्रो है जिसे “Tube” कहा जाता है।