ABC NEWS: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2021) की घोषणा कर दी गई है. पद्म पुरस्कारों ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल होते हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का है. जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है. जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं.
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan, former Principal Secretary to PM Nripendra Misra, former Union Minister Ram Vilas Paswan (posthumous), former Assam CM Tarun Gogoi (posthumous) & religious leader Kalbe Sadiq (posthumous) are among 10 recipient of Padma Bhushan award. pic.twitter.com/O7pQSd8zqd
— ANI (@ANI) January 25, 2021
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं. गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार के 102 प्राप्तकर्ता हैं.